167 मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद आपरेशन को 52 चिन्हित

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने स्वामी एजुकेशन महाविद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। डॉक्टरों की टीम ने 167 मरीजों की आंखों की जांच की, जिसमें 52 मरीजों में मोतियाबिंद...

167 मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद आपरेशन को 52 चिन्हित

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने स्वामी एजुकेशन महाविद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों की टीम ने आंख से संबंधित समस्त बीमारियों की जांच कर दवा का वितरण किया। इसके अलावा मोतियाबिंद की भी जांच की गई। करीब 52 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। बरेली से आए जनरल फिजिशियन डॉ.अरविंद वर्मा व नेत्र सर्जन डॉक्टर जमाल अहमद ने 167 मरीजों की आंख में होने वाली विभिन्न बीमारियों का जांच कर निशुल्क दवा दी। करीब 52 मरीजों के फ्री जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन को दीपावली के बाद समय दिया गया। इसके अलावा काला पानी, नाखूना की जांच, ऑपरेशन चश्मा बनाने की उचित व्यवस्था, बीपी में शुगर के मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। गुरभाग सिंह ने बताया महाविद्यालय में आंखों संबंधी बीमारियों के कैंप में 167 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन दीपावली बाद कराया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।