धमाकों की आवाजों से कांप रहे हैं कलेजे

Mar 01, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफराज जिलानी और उनकी पत्नी हिना अपने रिश्तेदारों के लिए चिंतित हैं। बहरीन के हूरा में धमाके के बाद हिना ने अपनी बहन जूही से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं। बाद में पता चला कि सभी सुरक्षित हैं, लेकिन धमाकों की आवाज ने सभी को भयभीत कर दिया।

धमाकों की आवाजों से कांप रहे हैं कलेजे

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफराज जिलानी और उनकी पत्नी हिना अपने रिश्तेदारों के लिए चिंतित है। दरअसल बहरीन के हूरा में जब धमाका हुआ तो उसके बाद मिली जानकारी पर हिनी ने अपनी बहन जूही से बात करने की कोशिश की। पर बात नहीं हो सकी। इस पर मन में फिक्र हुई। पर शाम को करीब सात घंटे बाद हूरा से फोन आ गया। बताया गया कि धमाकों की वजह से दहशत थी। मन काम नहीं कर रहा था। पर आप लोग फिकर न करो हम सब खैरियत से सुरक्षित हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जिलानी ने बताया कि लखनऊ हजरतगंज निवासी उनकी पत्नी की बहन का परिवार बीस साल पहले बहरीन चला गया है।

मनामा में हूरा के पास एक प्रतिष्ठित होटल सीरिज में उनके साढू फैसल फरूखी सीजीएम हैं। वे लंबे समय से रह रहे हैं। ईरान से टेंशन होने की जानकारी पर रिश्तेदारों को फोन किया तो बहरीन में कोई संपर्क नहीं हो सका। सभी लोग चिंता में आ गए। पर शाम को ऊधर से कॉल आ गई। जूही और फैसल ने बताया गया कि जहां वे लोग रहते हैं वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर एयरबेस पर जोर जोर से धमाके होने लगे। सभी लोग घबरा गए थे। जहां रह हैं वे ऊंची इमारते हैं। तो घर छोड़ कर होटल में आ गए हैं। वहां की सरकार ने सार्वजनिक रूप से एलान किया है। घबराने की कोई बात नहीं है। सब ठीक है। पर इसके बाद भी जोर जोर से धमाकों की आवाजे दिल को दहला रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।