पूरनपुर सीएचसी में इमरजेंसी सेवाओं का विस्तार
एमओआईसी ने नए बार्ड का जायजा लेकर परखी व्यवस्था पूरनपुर सीएचसी में इमरजेंसी सेवाओं का विस्तार पूरनपुर सीएचसी में इमरजेंसी सेवाओं का विस्तार पूरनपुर सी

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपातकालीन सेवाओं का विस्तार कर दिया गया है। इसके लिए नया इमरजेंसी बार्ड बनाया गया है। वीआईपी लोगों के लिए भी अलग से बार्ड तैयार किया गया है। एमओआईसी ने नए बार्ड का जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखीं। नगर के पूरनपुर देहात में 50 शैय्यायुक्त महिला अस्पताल शुरू होने के बाद सीएचसी का आधे से अधिक स्टाफ वहां शिफ्ट कर दिया गया है। अब महिला अस्पताल में ही प्रसव कराए जा रहे हैं। ऐसे में सीएचसी का महिला बार्ड खाली हो गया। इसको इमरजेंसी बार्ड के रूप में बदल दिया गया है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन सेवाओं का विस्तार होने से मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से होना माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


