रेन डांस और फैशन शो में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Pilibhit News - पीलीभीत के बेनहर पब्लिक स्कूल में समर कैंप में खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, थ्रो बॉल, और टेबल टेनिस में प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल में सॉलिस हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैशन शो में छात्रों ने आत्मविश्वास दिखाया।

पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित्त सिंह सैहमी, समर कैंप इंचार्ज रोशनी बग्गा, नेहा पांडेय और निर्मला शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर के बाद वॉलीबॉल बालक सीनियर, थ्रो बॉल बालक जूनियर तथा टेबल टेनिस जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ कराई गईं। वॉलीबॉल बालक सीनियर वर्ग में सॉलिस हाउस प्रथम, नोवा हाउस द्वितीय एवं लूना हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
थ्रो बॉल बालक जूनियर वर्ग में नोवा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप में रेन डांस और फैशन शो कराया गया। फैशन शो में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


