भोजीपुरा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
अमरिया में स्व सरदार हरदीप सिंह एवं रंजीत सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला न्यूरिया क्रिकेट क्लब और भोजीपुरा के बीच खेला गया। न्यूरिया ने 152 रन बनाए, लेकिन भोजीपुरा ने 5 विकेट से जीत हासिल की। विट्टू मैक्सी ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये का इनाम मिला।

अमरिया। स्व सरदार हरदीप सिंह एवं रंजीत सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में न्यूरिया क्रिकेट क्लब और भोजीपुरा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। न्यूरिया ने पहले टास जीता और बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 152 रन बनाए। इसमें विट्टू मैक्सी विहार ने सर्वाधिक 94 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद भोजीपुरा की टीम खेलने उतरी। जिसने 14 ओवरों में रनों का पीछा करते हुए पांच गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मुकाबला जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। न्यूरिया की ओर से विट्टू मैक्सी ने 94 रन बनाकर मैन आफ द मैच अपने नाम किया।
कुल138 रन बनाकर और तीन विकेट लेकर विट्टू मैक्सी ने मैन आफ द सीरीज भी अपने नाम की। टूर्नामेंट में इनामों की झड़ी लग गई। जीतनें बाली टीम को 1.50 लाख और हारने बाली टीम को 75 हज़ार रुपए का इनाम दिया गया। दर्शकों ने मैच का खूब आनंद लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


