बिलसंडा। हिन्दुस्तान संवाद
पंचायत चुनाव से पहले गांव.गांव कच्ची शराब का धंधा भी अब जोरों पर हैं। वोटरों को लुभाने के गांवों में कच्ची शराब का धंधा रोकने में पुलिस प्रशासन असफल नजर आता है। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार रात तिल्छी गांव में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गांव तिल्छी के ही जितेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उसे पकड़वाने वाले भितिया गांव के विनोद कुमार भी शराब समेत पकड़ा है। आरोप है कि विनोद को पुलिस ने शराब ले जाते पकड़ा। बाद में उसने कच्ची शराब फैक्ट्री के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र काफी समय से इस धंधे में लिप्त था। दोनों को जेल भेजा गया है।