अधिक उर्वरक बिक्री वाले प्रतिष्ठानों के निलंबित किए गए लाइसेंस
पीलीभीत में 1 से 12 अप्रैल के बीच आईएफएमएस पोर्टल से उर्वरकों की बिक्री की समीक्षा की गई। कई प्रतिष्ठानों पर अधिक बिक्री पाई गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन भी शामिल है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुछ विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किए जाएंगे।

पीलीभीत। आईएफएमएस पोर्टल से 1 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य विभिन्न प्रतिष्ठानों से उर्वरकों की बिकी की समीक्षा की गयी। कई प्रतिष्ठानों पर अधिक बिक्री पाई गई। इसमें एफएससी पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला, सहकारी समिति टोडरपुर, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर, शिवम खाद भण्डार पूरनपुर, सिंह फर्टिलाइजर पूरनपुर, शर्मा खाद भण्डार घुघचाई, दीक्षित फर्टिलाइजर, बाला जी फर्टिलाइजर गगन एग्रीजंक्शन वन स्टॉप, मझोला, आईएफएफडीसी केएसके घुपतपुर, किसान खाद भण्डार कृषक बहुउद्देश्य सहकारी, किसान सेवा सहकारी समिति जोगीठेर, सहकारी समिति, रायपुर बिचपुरी, भारत पेस्टीसाईड, किसान सेवा सहकारी समिति अमरिया, शंकर एन्टरप्राईजेज, जोगराजपुर, किसान सेवा सहकारी समिति ललौरीखेडा, ग्राम स्तरीय उधमी कल्याण, आईएफएफडीसी केएसके कढेर चौराहा, सहकारी समिति लि, खरगापुर के द्वारा अत्यधिक मात्रा में यूरिया की बिकी की गई एवं एफएससी पीलीभीत, सहकारी समिति टोडरपुर, किसान सेवा सहकारी समिति जोगीठेर, सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर इनके द्वारा अत्यधिक मात्रा में डीएपी की बिकी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि इस समय कोई विशेष मांग नहीं चल रही है तथा इसके साथ ही सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला के द्वारा 30 कृषकों को 18 से 20 बैग यूरिया की बिकी की गई, जो कि नियम विरूद्ध है। इसके साथ-साथ बाला जी खाद भण्डार, विलसण्डा द्वारा 01 कृषक को 33 बैग, यूपीएसएस मधेपुर अमरिया द्वारा 01 कृषक को 32 बैग, वर्मा खाद भण्डार द्वारा 01 कृषक को 30 बैग एवं अन्य उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा भी अधिक उर्वरकों की बिक्री की गई, जिस कारण उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित करते हुए जॉच की जा रही है। उर्वरक प्राधिकार निरस्त करने के साथ-साथ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


