जून महीने की आवश्यक वस्तुएं 25 मई से बांटी जाएंगी
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि जून माह के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण 25 मई से शुरू होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 21 किग्रा गेहूं और 14 किग्रा चावल दिया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी को क्रमशः 3 किग्रा और 2 किग्रा दिए जाएंगे। वितरण की अंतिम तिथि 10 जून रखी गई है।

पीलीभीत। डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि माह जून के आवश्यक वस्तुओं का वितरण 25 मई से शुरू होकर दस दस जून तक बांटी जाएगी। सभी दुकानदार आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक करना सुनिश्चित करें। अंत्योदय को 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड गेहूं, पात्र गृहस्थी को तीन किग्रा प्रति यूनिट गेहूं दिया जाएगा। इसी तरह अंत्योदय को 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड चावल और पात्र गृहस्थी को दो किग्रा प्रति यूनिट से चावल नि:शुल्क दिए जाएंगे। दस जून आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अंतिम तिथि तय की गई है।
ये भी पढ़ें:जून माह का राशन 25 से होगा वितरित
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


