प्रवेश मेला में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
पीलीभीत के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रवेश मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर 22 महाविद्यालयों के शिक्षक एवं 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और विकास योजनाओं पर जानकारी दी गई।

पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रवेश मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रवेश मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रवेश मेला में जनपद के 22 महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी और इंटर कालेजों के 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। गन्ना विकास राज्यमंत्री ने जिले में हो रहे विकास एवं रोजगार आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि जनपद में विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।
इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक के निर्देश के पालन में जनपद के महाविद्यालयों में कराई गई प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री ने प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार, डॉ. फजलुर्रहमान, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ.बरखा, डॉ.महेश बाबू, मनोज कुमार, अजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार राना, राजेन्द्र कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


