बरेली के युवक ने पीलीभीत के होटल में खाया जहर, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत। बरेली के युवक ने पीलीभीत के होटल में खाया जहर, मौत बरेली के युवक ने पीलीभीत के होटल में खाया जहर, मौत

बरेली के युवक ने पीलीभीत के होटल में खाया जहर, मौत

पीलीभीत। प्रेमप्रसंग के चलते शहर के छतरी चौराहे के समीप एक होटल में रूके इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल कर्मचारियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम योसलपुर निवासी 27 वर्षीय दीपांशु पुत्र चंद्रप्रकाश पिछले तीन दिन से पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में रुका हुआ था। वुधवार रात दीपांशु ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया।

उसने जहरीला पदार्थ खाकर शहर के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी अपने एक परिचित को फोन करके जहर खा लेने की जानकारी दी। इसके बाद वह परिचित होटल पहुंचा और होटल कर्मचारियों को जानकारी दी। तब जाकर युवक को आनन फानन में कमरे से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भर्ती करके उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। मृतक के पिता ने बताया कि दीपांशु ने इंजीनीयरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसकी एक सरकारी कंपनी में नौकरी भी लग गई थी लेकिन उसने ज्वॉइन नहीं किया था। दीपांशु का पीलीभीत की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पिछले तीन दिनों से पीलीभीत में रुका हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पुलिस ने समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने की बात प्रकाश में आई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।