
सप्तशक्ति कार्यक्रम में समनित की गई महिलाएं
Pilibhit News - पूरनपुर में मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'सप्तशक्ति संगम' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को उनके आंतरिक शक्तियों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रंजना तोमर ने कार्यक्रम की...
पूरनपुर, संवाददाता। मोहन सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सशक्त और उन्हें उनकी आंतरिक शक्तियों के प्रति जागरूक के लिए विचारों को रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कल्पना गुप्ता (इनरव्हील क्लब), मुख्य अतिथि डॉ. रंजना तोमर (प्रवक्ता गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर ) संजीता सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। इसमें मातृशक्ति को उनकी शक्तियों और उनके महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया। कार्यक्रम में हिंदू धर्म ग्रंथों की सामान्य जानकारी संबंधी प्रश्न भी पूछे गए। कार्यक्रम में जरा बुजुर्ग की कैकयी देवी पत्नी श्रीराम मूर्ति को उनके संयुक्त परिवार को संजोय रखने के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित एवं व्यवस्थापक मनोज कुमार गुप्ता ने ऐसे लोगों को प्रेरणाश्रोत बताया। संचालन शिल्पी श्रीवास्तव ने किया। स्कूल के शिक्षक महिपाल गंगवार ने पूरी रूपरेखा तय करते हुए सभी को कैमरे में कैद किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


