कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में हब फार वूमेन एंपावरमेंट द्वारा ग्राम पंचायत जंगरोलीपुल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जेंडर स्पेशलिस्ट ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई।

कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई

पीलीभीत। जिलाधिकारी और विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में हब फार वूमेन एंपावरमेंट की ओर से ग्राम पंचायत जंगरोलीपुल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनता को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने महिला कल्याण विभाग की ओर संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1076 एवं 1090 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई।

कार्यक्रम में पंचायत सहायक ईश्वरी देवी व समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।