Empowering Women Leaders Training on Leadership Communication Skills and Gender Equality महिला प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता से कराया परिचय, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsEmpowering Women Leaders Training on Leadership Communication Skills and Gender Equality

महिला प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता से कराया परिचय

Pilibhit News - महिला प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 31 Dec 2024 12:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता से कराया परिचय

ब्लॉक सभागार में महिला प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता विषय के साथ उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने किया। प्रशिक्षण में मौजूद महिला ग्राम प्रधानों को उनके नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, लैंगिक समानता और सामाजिक बहिष्कार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों एवं दायित्व कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर वीरपाल अब्दुल कादिर ने महिला प्रधानों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्वयं निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीओ अतुल पाठक, प्रधान रेशमा, बेगम , रेहाना बेगम, हुस्न बानो , वीरवती , गुड्डी देवी समस्त प्रधान आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।