सात विद्युत सखियों को थर्मल प्रिन्टर, 35 लखपति दीदियों को मिला सम्मानपत्र
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांधी प्रेक्षागृह परिसर में चार दिवसीय मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने समूह की महिलाओं को सम्मानित किया और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की बात कही।

पीलीभीत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांधी प्रेक्षागृह परिसर में चार दिवसीय मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कीइ गई। सात विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर और 35 लखपति दीदियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मेला प्रदर्शनी लगवाई गई। मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य व डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना पेश की।
महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
समूह की दीदियों ने अपना अनुभव किया साझा
समूह की दीदियों के अनुभव
जन जागरुकता कार्यक्रम में समूह की दीदियों ने समूह से जोड़कर होने वाले लाभों के सम्बन्ध में अनुभव साझा किए। बैंक सखी फूला ने बताया कि बैंक सखी बनकर उनकी ग्राम में नई पहचान बनी है। बैंक जैसे प्रतिष्ठित सेवा संस्थान में बैठकर सेवा करने का मौका मिला है। गांव चंदोई की कोटेदार तराना ने बताया कि शुरुआत में ग्राम में पहचान बनाने में समय लगा। आज पूरी ग्राम पंचायत में कोटेदार के रूप में अलग पहचान बनी है। मॉडल प्रेरणा कैंटीन पूरनपुर की सोनम ने बताया कि पांच अन्य समूह की दीदियों साथ सफलतापूर्वक मॉडल प्रेरणा कैन्टीन का संचालन किया जा रहा है, जिससे आय उपार्जन में वृद्धि होने के साथ परिवार खुशहाली की ओर अग्रसर हो गया है। सैदपुर की राजकुमारी ने जलकुम्भी के डिजाइनर उत्पाद के बारे में अनुभव साझा किए।
प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण कर किया संवाद
प्रदर्शनी का निरीक्षण
गन्ना विकास राज मंत्री संजय सिंह गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, नेडा स्टाल पर संवाद किया। कार्यक्रम में सात विद्युत सखियों को निःशुल्क थर्मल प्रिंटर का वितरण एवं 35 लखपति दीदियों को सम्मान पत्र का वितरण किया गया। 201 स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज की धनराशि 03 करोड़ 01 लाख 50 हजार के डेमो चैक का वितरण किया गया। राज्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में समस्त पात्र महिलाओं को समूह से जोड़े जाने का आग्रह किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


