नेपाल के हाथी पहुंचे रेलवे लाइन पर, वनाधिकारियों की नींद उड़ी
Pilibhit News - पीलीभीत में नेपाल के हाथियों ने ग्रामीणों को परेशान किया। खेतों और झोपड़ियों में उत्पात मचाने के बाद, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर सैकड़ों लोग बाहर निकले। कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, लेकिन अंततः ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को रेलवे लाइन से जंगल में खदेड़ने में सफलता पाई।

पीलीभीत। नेपाल के हाथियों ने इन दिनों वनाधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। खेत और झोपड़ियों में उत्पात मचाने के बाद रात में सुनाई दी गई चिंघाड़ के बाद सैकड़ों ग्रामीण बाहर निकल आए। सामने कोहरे में अधिक दृश्यता न होने पर सभी बाल बाल बच गए। पर जब हाथियों की लोकेशन मिली तो रेलवे लाइन पर मिले हाथियों को खदेड़ा गया। जानकारी वनाधिकारियों को दी गई है। पिछले दिनों गजरौला फिर सिरसा सरदाह और महुआ में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। गेहूं, धान और केले की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद रविवार की रात में भी हाथी जंगल से बाहर निकल आए और माला जंगल के करीब पीलीभीत-मैलानी रेलवे लाइन पर आ गए।
यहां हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनी गई तो सैकड़ों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। कोहरे में हाथियों की जानकारी नहीं मिली। तब कोहरे के बीच से हाथियों के चिंघाड़ने की फिर से आवाज आई तो पता चला कि हाथी मैलानी पीलीभीत रेलखंड पर लाइन केबीचों बीच हैं। इसकी जानकारी रेलवे के जिम्मेदारों समेत वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद बाइक और ट्रैक्टर आदि से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पूरी रात शोर शराबा किया गया। तब जाकर हाथी रेलवे लाइन से हटे। लंबी जद्दोजहद के बाद हाथियों को जंगल में खदेड़ने में ग्रामीणों को कामयाबी मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




