Pilibhit News: 18 घंटे के आदेश पर भारी अघोषित कटौती, आठ-नौ घंटे ही मिल रही बिजली
Pilibhit News: घुंघचाई उपखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली कटौती रोकने की मांग की। समाधान न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Pilibhit News: घुंघचाई। घुंघचाई उपखंड क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। क्षेत्र में बिजली आने जाने का कोई समय नहीं रह गया है। कभी दिन में कई घंटे आपूर्ति बाधित रहती है तो कभी रात में अचानक बिजली गुल हो जाती है। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटने से घरों में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। लोग हाथ के पंखे से हवा करते हुए रात काटने को मजबूर हैं।
बिजली कटौती की समस्या
मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शिकायतों के अधिकारियों कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। पिछले लंबे समय से कटौती का सिलसिला जारी है। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर काफी परेशान हैं। शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों घुंघचाई बस अड्डे पर एकत्र होकर बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया और बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है।
प्रदर्शन का उद्देश्य
और जल्द समाधान न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदर्शन करने वालों में दीपक कुमार, जगदीश, रामऔतार, आत्माराम, गंगाराम, पुत्तूलाल, नरेंद्र कुमार, कृष्णपाल, नरवीर, मोहित, संजीव कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।


