बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
पूरनपुर में एक बुजुर्ग रामभरोसे (75) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी लाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा मैगलगंज हाइवे पर हुआ।

पूरनपुर। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए बुजर्ग को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उपचार के दौरान बुजर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह के रहने वाले रामभरोसे (75) पुत्र ढाकनलाल रविवार को गांव में मैगलगंज हाइवे पार कर जा रहे थे। इस दौरान बंडा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने बुजुर्ग रामभरोसे को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
जानकारी लगते ही उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल रामभरोसे को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रामभरोसे की मौत हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


