परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने आईवीआरआई का किया भ्रमण

Mar 13, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - अमरिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत, उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा शुरू किया गया था, जो बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि को बढ़ावा देता है।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने आईवीआरआई का किया भ्रमण

अमरिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र अमरिया के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली में कराया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो 6-18 वर्ष के स्कूली बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि और रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यह योजना समग्र शिक्षा के तहत स्कूल-आधारित ज्ञान को बाहरी दुनिया से जोड़ती है। छात्रों को साइंस सिटी, संग्रहालयों, और प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों (जैसे इसरो) का दौरा कराया जाता है।

ब्लॉक और राज्य स्तर पर विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी प्रतियोगिताएं तथा क्विज़ आयोजित की जाती हैं, जिनमें मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। स्कूलों में विज्ञान की प्रयोगशालाओं को मजबूत करने और विज्ञान किट प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। शिक्षक सहायता विज्ञान और गणित शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षण के लिए प्रशिक्षण और सहायता दी जाती है। विजिट के विषय में खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी बताया कि विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और नई स्रोत के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के भ्रमण कराए जाते हैं तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में एआरपी मुकेश कुमार एवं मुकेश कुमार द्वितीय, लोकेंद्र सिंह, अध्यापक बागीश नाथ त्रिपाठी ,नीति सक्सेना,भानु प्रताप, लालाराम वर्मा,मतलूब आलम, सुमन, हरजीत सिंह आलोक , प्रेमपाल स्पेशल एजुकेटर संजीव कुमार मिश्रा तथा वैभव सिंह, राधेश्याम आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।