Pilibhit News: सड़क के किनारे पल्टा ई-रिक्शा चालक समेत कई घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर एक ई-रिक्शा पलटने से अमित कुमार, बृजपाल और रंजीत घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी दौरान एक बाइक-साइकिल टक्कर में हरिओम और अफरोज भी घायल हुए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pilibhit News: सड़क के किनारे पल्टा ई-रिक्शा चालक समेत कई घायल

Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर चलने वाला ई-रिक्शा शुक्रवार को सुबह 7 बजे ग्राम खनंका से सवारियां लेकर बीसलपुर आ रहा था। रोहनिया गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे है ट्रक को बचाने के प्रयास में ई- रिक्शा चालक अपना संतुलन खो बैठा और उसका ई-रिक्शा मार्ग के किनारे पलट गया। इसमें सवार ग्राम रोहनिया निवासी अमित कुमार, बृजपाल, संजीव ग्राम कामघाट निवासी रामपाल के पुत्र रंजीत घायल हो गए। आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान भागकर मौके पर आ गए उन्होंने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। इसके अलावा बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गांव दौलतपुर हीरा निवासी हरिओम पुत्र अयोध्या प्रसाद 60 व रढ़ैता निवासी बाइक सवार अफरोज पुत्र मैकू बख्श 18 घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: सड़क के किनारे पल्टा ई-रिक्शा चालक समेत कई घायल