Pilibhit News: कार की टक्कर से ईरिक्शा चालक और उसका बेटा घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी कमल ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि 16 अगस्त को एक कार ने ईरिक्शा में टक्कर मारी, जिससे वह और उसका पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

Pilibhit News: कार की टक्कर से ईरिक्शा चालक और उसका बेटा घायल

Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी कमल पुत्र वंशीधर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह ईरिक्शा चलाने का काम करता है। 16 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे वह ईरिक्शा लेकर घर जा रहा था। तभी डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट कार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ईरिक्शा पलट गया। हादसे में वह और उसका पुत्र कुनाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: कार की टक्कर से ईरिक्शा चालक और उसका बेटा घायल