Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDurga Temple Theft in Jahaanabad Unknown Burglars Steal Donation Box
मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी, हड़कंप

मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी, हड़कंप

संक्षेप:

Pilibhit News - जहानाबाद के व्यस्त बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा मां के मंदिर से अज्ञात चोरों ने गोलक चोरी कर ली। पुजारी के मंदिर आने पर ताले टूटे मिले और गोलक गायब थी। पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हो गई। यह मंदिर में चौथी बार चोरी की घटना है।

Jan 30, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

जहानाबाद। नगर के सबसे व्यस्ततम बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा मां के मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर रखी गोलक चोरी कर ली। चोर गोलक लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर के पुजारी के आने पर मंदिर के ताले टूटे देखकर पुजारी के होश उड़ गए।घटना की सूचना जहानाबाद कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। जहानाबाद में स्थित बरेली हरिद्वार मार्ग पर दुर्गा मंदिर है। जिसमें चढ़ावा चढ़ने के लिए गोलक रखी हुई है। मंगलवार की शाम आरती करने के बाद पुजारी मंदिर बंद करके चले गए थे। रात में अंधेरे और बरसात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया और मंदिर में घुस गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चोर मंदिर में रखी गोलक ले गए। बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर में आए। तब उसने ताले टूटे देखे। मंदिर में रखी गोलक भी गायब थी। मंदिर में हुई चोरी की जानकारी मिलने पर कस्बे के तमाम लोग एकत्र हो गए। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर से चौथी बार गोलक चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद पीके बिश्नोई ने बताया कि मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिली है। घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।