
सुबह से देर रात तक चल रहे कार्यक्रमों में उमड रहे भक्त
संक्षेप: Pilibhit News - नवरात्र के दौरान बंगाली बाहुल्य गांवों में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। इस बार गभिया सहराई में विशाल दुर्गा मां की मूर्तियों के साथ धार्मिक आयोजन और भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है। नेपाल के भक्त...
नवरात्र के साथ ही इस समय बंगाली बाहुल्य गांवों में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। दुर्गा पूजा में सीमांत गांव में कार्यक्रमों में नेपाल के भी भक्तों की भी भीड उमड़ रही। महोत्सव में बच्चों की ओर से भी प्रस्तुतियां दी जा रही। शरदीय नवरात्रि में बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाते है। इस बार भी सीमांत गांव गभिया सहराई में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरु किया गया था। यहां पर विशाल दुर्गा मां की मूर्तियों को रखा गया है। सुबह आरती के साथ अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। देर रात तक भजन कीर्तन और अन्य आयोजनों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों के अलावा नेपाल से काफी संख्या में भक्त शामिल हो रहे है।

इसके अलावा गांव चंदिया हजारा में भी दुर्गा महोत्सव की धूम है। यहां पर भी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




