रुपये न देने पर शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - शराब के नशे में रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट कर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बरे

रुपये न देने पर शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक

पीलीभीत। शराब के नशे में रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट कर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी अमन कुमार का अपनी पत्नी पूजा देवी से शराब के लिए रूई मांगने को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया था। अमन ने पूजा के चेहरे को पकड़ कर उसकी नाक को दांतों से काट लिया। जिससे नाक का अगला भाग कटकर अलग हो गया। पूजा की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

पत्नी की गंभीर हालत देखकर आरोपी घर से फरार हो गया। परिजन रात को पूजा को लेकर दियोरिया सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।