
ड्रग इंस्पेक्टर का बरखेड़ा में छापा, सूर्या मेडिकल को बंद कराया
Pilibhit News - बरखेड़ा में ड्रग इंस्पेक्टर ने सूर्या मेडिकल की जांच की और उसे अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया। बरेली में कोडीन कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई। जांच में कई दस्तावेज न दिखाने पर 23 वायल एविल सीज कर दी गई। दियोरिया में भी मेडिकल स्टोर की जांच की मांग उठी है।
बरखेड़ा। संवाददाता बरखेड़ा में सूर्या मेडिकल पर शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने करीब दो घंटा तक जांच पड़ताल की। बरेली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर मामले की जांच करने पहुंची थी। प्रतिष्ठान के मालिक से पूछताछ के बाद मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद करा दिया गया। खरीद फरोख्त के दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने 23 वायल एविल की सीज कर दी। औषधि विभाग की ओर से पिछले दिनों बरेली में कोडीन कफ सिरफ खरीद फरोख्त के मामले में सूर्या मेडिकल स्टोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच बरेली की ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई।

जिसमें कई लाख के कफ सिरफ खरीदने के बाद भुगतान करना दर्शाया गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद बरेली के संचालक ने सर्या मेडिकल पर सप्लाई करने और भुगतान करने की बात कही थी। इसी मामले में शनिवार शाम करीब चार बजे ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य मेडिकल स्टोर पहुंचीं। वहां उन्होंने स्टाक और अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुए पंकज गंगवार से जानकारियां लीं। करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद वह लौंट गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले दिनों कोडीन कफ सीरप की खेप संबंधी ऑनलाइन पेमेंट मामले में भी जांच की जा रही है। आज कोडीन सीरप नही मिला है। पर कुछ अन्य कमियां मिलीं हैं। इसमें कई दस्तावेज प्रतिष्ठान स्वामी नहीं दिखा सके। कुल 23 वायरल एविल को सीज किया गया है। दियोरिया में भी कराई जा चेंकिंग दियोरिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी मेडिकल स्टोर चेक कराए जाने की मांग की है। कोडीन युक्त कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ जांच कराते हुए यहां अपंजीकृत मेडिकल पर कार्यवाही की मांग की गई है। दियोरिया, मधवापुर, मकरंदपुर रोशन सिंह समेत कई गांवों में दर्जनों मेडिकल स्टोर हैं। नशीली दवाइयों को लेकर चेकिंग कराए जाने की मांग की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




