महा मातेश्वरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण, लोगों को मिली राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत की पालिकाध्यक्ष डा. आस्था अग्रवाल ने वार्ड नंबर सात में निरंजन कुंज कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने भागीरथी जोशी के मकान से महा मातेश्वरी मंदिर तक बनी सड़क का शिलापट्ट का अनावरण किया और नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों की प्राथमिकता का आश्वासन दिया।

महा मातेश्वरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण, लोगों को मिली राहत

पीलीभीत। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने वार्ड नंबर सात स्थित निरंजन कुंज कॉलोनी में कराए गए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण गुरुवार को किया। उन्होंने भागीरथी जोशी के मकान से महा मातेश्वरी मंदिर तक बनी सड़क का शिलापट्ट का अनावरण किया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। इस दौरान कुमकुम अग्रवाल, अनीता जोशी, सभासद सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, पंकज तिवारी, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, अवतार सिंह, शिवम श्रीवास्तव, मोहन स्वरूप, जगन्नाथ लोधी, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नरेंद्र तिवारी, चेतन गंगवार और राशिद हुसैन समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।