दो युवकों ने महिला को पीटा
Pilibhit News - बीसलपुर के टिकरी माफी गांव में हीराकली ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की दूसरी पत्नी और उसके दो पुत्रों ने उसे बार-बार पीटा। आरोप है कि उन्होंने जमीन का विरासत अपने नाम करा लिया। हीराकली ने एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया, जिसके बाद उन लोगों ने रविवार को फिर से मारपीट की।

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी माफी निवासी हीराकली पत्नी भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 50 वर्ष पूर्व भगवान सिंह गंगवार के साथ हुई थी। उसके पति की दूसरी पत्नी माया देवी व उसके पुत्र आनेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आए दिन मारपीट करते चले आ रहे है। उसकी एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है। आरोप है कि उसके पति की दूसरी पत्नी माया देवी के पुत्रों ने जमीन की विरासत अपने नाम करा ली और उसका नाम छोड़ दिया। जानकारी होने पर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा डाला। तभी उक्त आनेंद्र व जितेंद्र ने इसी बात से नाराज होकर रविवार की सुबह मारपीट की तथा लाठी डंडों से मारा।
उक्त जितेंद्र ने जब डंडा मारा तो बचाव में उसने अपना हाथ आगे बढ़ाया। जिससे हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में आनेंद्र कुमार, जितेद्र कुमार, नीलम व अल्का के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


