कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
माधोटांडा के सुंदरपुर फुलहर गांव में पूजा देवी की शादी 9 साल पहले सुरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए दहेज की मांग की। 19 अप्रैल को ससुराल वालों ने पूजा के पति सुरेंद्र के साथ मारपीट की और 1 मई को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर फुलहर की रहने वाली पूजा देवी की शादी नौ बर्ष पहले सुरेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद ससुराल वाले उससे दो लाख रुपए दहजे की मांग करने लगे। इस पर पूजा अपने पति के साथ अलग रहने लगी। बीते 19 अप्रैल को ससुर और सास सहित अन्य ससुरालवालों ने घर में घुसकर उसके पति सुरेंद्र के साथ मारपीट की। उसके बाद बीते 1 मई को ससुरालियों ने सुरेंद्र को खेत के पास घेर लिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की नियम से फायरिंग कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्रीकृष्ण, श्यामा देवी, सुशीला देवी, आरती देवी, कैलाश, उमादेवी, रामप्रताप, माया देवी और मिथलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


