दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में आरती देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करने और मारपीट का आरोप लगाया है। आरती का कहना है कि उसे बिना दहेज के ससुराल से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जनकपुरी निवासी आरती देवी पुत्री सुंदरलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम वगवा निवासी रामअवतार पुत्र दाताराम से चार वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसके मना करने पर पति रामअवतार, ससुर दाताराम, सास सुशीला देवी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। 12 फरवरी को रात नौ बजे उपरोक्त आरोपियों के अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और ससुराल से निकाल दिया।

बिना दहेज लिए वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।