परामर्श केंद्र में पति ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के ग्राम शाहगढ़ निवासी शिवानी ने अपने पति उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमेश ने परिवार परामर्श केंद्र में शिवानी के साथ गालीगलौज की और मारपीट की कोशिश की। काउंसलर ने उमेश का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परामर्श केंद्र में पति ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी ​शिवानी पुत्री हरीशंकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पति ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद वह परामर्श केंद्र में उप​स्थित हुई। वह परामर्श केंद्र में बैठी हुई थी, तभी उसका पति उमेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम खरुआ थाना जहानाबाद वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उस दौरान वहां पर काउंसलर भी बैठे हुए थे। काउंसललरों ने यह हरकत देखकर उसके पति का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। जिस कारण पति उमेश नाराज हो गया। परामर्श केंद्र से बाहर निकलकर वह अपने पिता के साथ घर जा रही थी।

तभी उमेश ने आकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।