ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीततेंदुए के हमले से कुत्ता घायल, ग्रामीणों में खौफ

तेंदुए के हमले से कुत्ता घायल, ग्रामीणों में खौफ

क्षेत्र के गांव रसूला में जसवीर सिंह का पालतू कुत्ता शुक्रवार की रात आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान खेतों की ओर से आए तेंदुए ने कुत्ते पर...

तेंदुए के हमले से कुत्ता घायल, ग्रामीणों में खौफ
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 19 Jun 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरिया। क्षेत्र के गांव रसूला में जसवीर सिंह का पालतू कुत्ता शुक्रवार की रात आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान खेतों की ओर से आए तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज पर घर में मौजूद लोग समझ गए और हो हल्ला करने लगे।

लोगों की आवाज पर तेंदुए कुत्ते को छोड़ कर चला गया। किसी तरह से परिजनों ने रात काटी और सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वनदरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार, देवेन्द्र पाल ने मौके पर पहुंच कर पदचिह्न ट्रेस किए। टीम ने तेंदुए की पुष्टि की है और क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें