ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतडीएम ने अलाव और रैन बसेरा का लिया जायजा

डीएम ने अलाव और रैन बसेरा का लिया जायजा

डीएम पुलकित खरे ने ठंड को देखते हुए शहर में अलाव व्यवस्था और रैन बसेरा का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान आम जनता से बातचीत की। अलाव व्यवस्था के लिए...

डीएम ने अलाव और रैन बसेरा का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 22 Jan 2022 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने ठंड को देखते हुए शहर में अलाव व्यवस्था और रैन बसेरा का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान आम जनता से बातचीत की। अलाव व्यवस्था के लिए अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए।

डीएम ने बीतीरात शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अलाव व्यवस्था और रैन बसेरा का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने रेलवे स्टेशन रोड, एकता सरोवर, दूधिया मंदिर, बरेली दरवाजा, नकटादाना, गौहनिया, छतरी चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा आदि पर अलाव व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर अलाव जलाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। शहर में नियमित अलाव जलाने की जानकारी दी गई। उन्होंने केजीएन कालोनी में नगर पालिका परिषद की ओर से रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा की व्यवस्था को देखकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में पाए जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरा में पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, एसडीएम सदर योगेश गौड़ मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें