डीएम ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राशन किट
Pilibhit News - पीलीभीत में, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गांव चंदोई में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट और फल वितरित किए। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की, नदी के जलस्तर का जायजा लिया और बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण...

पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने जन प्रतिनिधियों के साथ सदर तहसील क्षेत्र के गाँव चंदोई में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट वितरित की। डीएम ने बाढ़ पीडितों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने खकरा नदी के पुल पर पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों की शिकायतों की जानकारी ली और शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी सूचनाऐं और शिकायतें प्राप्त हो।
उनके बारे में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। डीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सदर तहसील और अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में भी कम्युनिटी किचन चालू कराये गये हैं। भोजन तैयार कर बाढ़ पीड़ितों को वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 62 स्थाई और अस्थाई गौशालाऐं हैं, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है। इन गौशालाओं में से दो गौशालाओं में पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई। इन गौशालाओं से गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंकोर सिंह, प्रतिनिधि जसपाल सिंह, तहसीलदार सदर अर्चि गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




