Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDM Distributes Free Egg and Chicken Carts to 15 Beneficiaries in Pilibhit for Poultry Business Growth
15 लाभार्थियों को वितरित किए गए एग और चिकिन कार्ट

15 लाभार्थियों को वितरित किए गए एग और चिकिन कार्ट

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सदर पशु अस्पताल में 15 लाभार्थियों को नि:शुल्क एग और चिकिन कार्ट वितरित किए। इससे ग्रामीण लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि जिले में अंडा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और पोल्ट्री व्यवसाय को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

Jan 15, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सदर पशु अस्पताल में पहुंचकर जिले के 15 लाभार्थियों को एग और चिकिन कार्ट वितरित किए। एग कार्ट मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए। नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से पशुपाल विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से 15 लाभार्थियों को पोल्ट्री व्यवसाय की वृद्धि और स्वरोजगार के लिए नि:शुल्क एग और चिकिन कार्ट वितरित किए गए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार तिवारी के साथ सदर पशु अस्पताल में खड़े 15 एग कार्ट का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने कहा कि जिले में अंडा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इससे अधिकाधिक लोगों को पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि अंडा उत्पादन में वृद्धि हो सके। जिले में अंडे की मांग के सापेक्ष उत्पादन कम है। जनपद को अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर निभाना है। पशुपालन विभाग की ओर से कुक्कुट पालन से संबंधित योजना चलाई जा रही है। आमजनता में योजना का प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे योजना का लाभ दिलाकर लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित पोल्ट्री फार्म अपनी क्षमता बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी, डिप्टी सीवीओ बीके गौतम, शायक समेत अन्य मौजूद रहे। एग कार्ट के साथ ये दिया गया सामान जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को एग और चिकिन कार्ट का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को एग कार्ट के साथ ही एक चूल्हा, कल्छी एक, फ्राइपेन एक, भगौना ढक्कन सहित एक दिया गया। इस सामान की कीमत 65000 रुपये है। एग कार्ट के माध्यम से कारोबार को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। इन लाभार्थियों को मिलेगा एग कार्ट जनपद के पात्र लाभार्थियों को एग कार्ट दिए गए, जिसमें जगदीश प्रसाद, शंकर लाल, भगवान शंकर, राजेंद्र पाल, आसिफ, मुन्नालाल, प्रहलाद, प्रेमबाबू, वीरेंद्र कुमार, असलम, प्रवीण कुमार, धर्मपाल आदि शामिल रहे। इन सभी लाभार्थियों से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कारोबार के बारे में संवाद किया। कार्ट लगाने के स्थान के बारे में पूछा गया।