मेरा खोय गयो बाजूबंद रसिया होरी में

Mar 03, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित बृज होली महोत्सव के तीसरे दिन श्री राधारमण मंदिर में दिव्य होली उत्सव मनाया गया। भक्तों ने लड्डू मार होली और फूलों की होली का आनंद लिया। संकीर्तन से पहले वरिष्ठ सदस्यों ने भक्तों को ठाकुर जी का प्रसाद दिया और सम्मानित किया।

मेरा खोय गयो बाजूबंद रसिया होरी में

पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में चल रहे बृज होली महोत्सव के तीसरे दिन श्री राधारमण मंदिर में दिव्य होली उत्सव मनाया गया। श्री राधा रमण जी की श्रृंगार आरती के पश्चात संकीर्तन का प्रारंभ हुआ। बृज की प्रसिद्ध लड्डू मार होली एवं फूलों की होली ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। एक दूसरे पर पुष्प वर्षा एवं नृत्य करके एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। ऐसा लगा तराई में न होकर लोग श्रीधाम वृंदावन के राधारमण के मंदिर में बैठे हो। रसिया को नार बनाओ री रसिया को मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में तोहे सूजी कहा अलमस्त गुजरिया होली खेलन को आई रे रंग में रंग दई बाह पकड़ लई लाजन मर गई होली में आदि सुंदर होली गीतों के साथ मंडल के सदस्यों ने समा बांध दिया।

संकीर्तन से पूर्व मंडल के वरिष्ठ नीरज रस्तोगी डॉ. एस के अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्र अतुल अग्रवाल ने सभी भक्तजनों को ठाकुर जी का प्रसादी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रमोद पंत राजीव अग्रवाल दीपक गोयल अटल शुक्ला अर्पित शुक्ला पंकज रस्तोगी उमेश चंद्र अभिलाष कुमार मनीष अग्रवाल ओम वर्मा शिवांश सक्सेना अजय पांडे मुदित अग्रवाल पंकज अग्रवाल उमेश चंद्र मनोज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।