Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDistrict Procurement Officer Inspects Rice Purchase Centers Recommends Suspension Due to Stock Mismatch
धनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशियां

धनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशियां

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में जिला खरीद अधिकारी ऋतु पूनिया ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई केंद्रों पर स्टाक में गड़बड़ी पाई गई। एडीएम ने तीन केंद्रों को निलंबित करने की सिफारिश की है। किसानों को...

Oct 19, 2025 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत, हिटी। धान खरीद शुरू होने के बाद पहली बार मंडी समिति में खरीद केंद्रों का जायजा लेने पहुंचीं जिला खरीद अधिकारी/एडीएम ऋतु पूनिया को केंद्रों पर स्टाक मिस मैच मिला। यही नहीं स्टाक पूरा नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिला खरीद अधिकारी ने तीन केंद्रों के मुआयने के बाद रिपोर्ट डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दी। तीन केंद्रों को निलंबित करने की संस्तुति की जा रही है। शनिवार को कुछ किसानों की तरफ से मिली जानकारियों के बाद एडीएम व जिला खरीद अधिकारी पूनिया ने मंडी पहुंचकर भारी संख्या में आए धान की स्थितियों को चेक किया। यहां बारी-बारी से खरीद एजेंसियों के केंद्रों की पड़ताल की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खरीद केंद्रों पर एडीएम ने बारी-बारी से क्रय केंद्र प्रभारियों से जानकारियां ली। कुछ केंद्रों पर क्रय केंद्र प्रभारी व उनके सहायक सवालों के जवाब तक नहीं दे सके। आलम ये रहा कि एडीएम के पहुंचते ही कई क्रय केंद्रों के जिम्मेदारों ने आई-कार्ड पहना। जानकारी मिलने पर डीएफएमओ विजय कुमार और मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, मंडी निरीक्षक जहीर अहमद समेत अन्य केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे। तीन केंद्रों पर मिली गड़बड़ी एडीएम ने यूपीएसएस समेत पीसीयू और अन्य खरीद एजेंसियों पर हो रही धान खरीद की स्थिति को चेक किया। इस दौरान यूपीएसएस के क्रय केंद्र छह और सात पर स्टाक में बताया गया धान और वास्तविक दर्ज धान में अंतर मिला। यही नहीं पीसीयू के केंद्र नंबर तीन व नौ पर भी गड़बड़ी मिली। निरीक्षण आख्या में इसको दर्ज कराते हुए डीएम को एडीएम ने खुद रिपोर्ट दी। एक क्रय केंद्र प्रभारी बदहवास से होने पर सवालों का जवाब तक नहीं दे सके। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए एडीएम ने डीएफएमओ को रिपोर्ट में उल्लेख कर तीनों सेंटरों को निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को मिले वाजिब दाम त्योहार नजदीक है। ऐसे में किसानों को किसी प्रकार से असुविधा न हो। इसके निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि किसानों की फसल का वाजिब दाम देकर पारदर्शिता से खरीद कराने को कहा गया है। कुछ केंद्रों पर मिली है लापरवाही मंडी में औचक निरीक्षण किया था। इसमें दो यूपीएसएस और दो पीसीयू के केंद्र पर लापरवाही मिली। डीएफएमओ से रिपोर्ट मांगी है। मामले में सख्ती से कहा गया है कि खरीद में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को असुविधा न होने दें। - ऋतु पूनिया, एडीएम/जिला खरीद अधिकारी।