ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपासी समाज जागृति सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पासी समाज जागृति सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रविवार को पासी समाजजागृति सेवा समिति की बैठक सेवानिवृत्त कानूनगो कप्तान सिंह के आवास पर हुई। इसमें समिति के कार्यकाल के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर...

पासी समाज जागृति सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 22 Oct 2023 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। रविवार को पासी समाजजागृति सेवा समिति की बैठक सेवानिवृत्त कानूनगो कप्तान सिंह के आवास पर हुई। इसमें समिति के कार्यकाल के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति को भंग कर आगामी 29 अक्टूबर को दोबारा से गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के चुनाव की समयावधि को देखते हुए पुनः गठन के परिपेक्ष में समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर दयाल पासवान ने अपने पद से त्यागपत्र समिति के संरक्षक कल्यान सिंह सरोज को दिया। समिति के सभी पदों को भंग करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को समिति के पदों पर चुनाव कराते हुए पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। चुनाव का स्थान अशोक कालोनी निकट संजय गांधी पार्क पूरनपुर सुनिश्चित किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक कल्यान सिंह सरोज, संतोष कुमार, कप्तान सिंह, कासीराम सरोज, जयदेव पासवान, सूबेदार, श्यामाचरन, सूरज, लालमन, कृष्णपाल, लालता प्रसाद, देवदास, इंद्रदेव, ठाकुर प्रसाद, त्यागीजीत सरोज, उमाशंकर, श्रीपाल, जैतराम, कान्ताप्रसाद आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े