इंटर्नशिप के लिए दस छात्रों को दिए गए ऑफर लेटर
Pilibhit News - जिला पंचायत कार्यालय में एनजीओ इंटर्नशिप के लिए 10 छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने छात्रों को सामाजिक कार्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से गांवों में जाकर समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

जिला पंचायत कार्यालय में एनजीओ इंटर्नशिप प्रशिक्षण के ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चयनित 10 छात्रों को उनके इंटर्नशिप के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने छात्रों से संवाद किया। उन्हें सामाजिक कार्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण, सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने इंटर्नशिप काल में गांव-गांव जाकर समाज की वास्तविक समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।
एनजीओ प्रशिक्षण प्रतिभागी में सलोनी यादव, ऋषु अग्रवाल, रणतेज सिंह, अमनपाल सिंह, विशेष जायसवाल, वंश सक्सेना, गुरलीन कौर, विशाल, खुशमीत कौर, मोहम्मद फैजान शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


