Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDistrict Panchayat Meeting in Pilibhit Faces Member Discontent Over Officials Absence
अधूरे विकास कार्योँ को प्राथमिकता से कराए जाएं पूरे, आवाज उठी

अधूरे विकास कार्योँ को प्राथमिकता से कराए जाएं पूरे, आवाज उठी

संक्षेप: Pilibhit News - पीलीभीत में जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज के शिक्षकों को समान वेतन देने की मांग उठाई...

Sun, 19 Oct 2025 02:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। सभी जिला पंचायत सदस्यों ने जनपदस्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग न करने पर गहरी नाराजगी जताई। इस मामले में शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने धरना और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ को समान पद-समान वेतन दिए जाने की मांग उठाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प-2047 पर चर्चा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला पंचायत की विकास योजना की कार्ययोजना पर विचार किया गया। जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद ने अधूरे कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराने की मांग की। सभी सदस्यों को आश्वासन दिया गया। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग न करने पर रोष जताया गया। अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की बात कही। बैठक में गन्ना विकास, दुग्ध विभाग और नलकूप विभाग से प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार ने अधिकारियों के न आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मारपीट के मुद्दे पर माफी मांग ली गई थी। बावजूद अधिकारी नहीं आए। उन्होंने मांग की कि दुकानदारों से जो टैक्स वसूली की जा रही है उस पर रोक लगाई जाए। फसल बीमा की राशि किसानों को मिलनी चाहिए। अगर अधिकारी बैठक में नहीं आएंगे, तो भूख हड़ताल, धरना शुरू किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य हरिओम राठौर ने वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षिकाओं को समान पद-समान वेतन देने की मांग उठाई, तो एक महिला लिपिक को स्थायी किए जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि सदन की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। इस पर सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत है। सदस्य रेनू राज ने कहा कि सदन में डमी नहीं बैठाया। वह खुद ही सदस्य की बैठकों में प्रतिभाग किया। बैठक में स्ट्रीट लाइट, अधूरे विकास कार्य पूरे कराने, श्मशाम स्थल पर टीनशेड समेत कई मांगें की गई। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन पुलिया से होने वाली दिक्कतें उठाई गई। खाद की कमी को उठाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि बोर्ड के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। इसलिए वार्ड में अच्छे काम करें, जिससे दोबारा सदन में चुनकर आ सकेंगे। विकास कार्य को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, कार्य अधिकारी महेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता समेत जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। -------------- परिचय पत्र डालकर किया प्रतिभाग पिछली बैठक में एक जनपद स्तरीय अधिकारी के साथ मारपीट की घटना के बाद जिला पंचायत सदस्यों को ही प्रतिभाग करने के लिए अधिकृत किया गया था। ऐसे में सभी जिला पंचायत सदस्य अपने गले में फोटोयुक्त परिचय पत्र डाले नजर आए। जिला पंचायत के सभी कर्मचारी और अधिकारी भी परचिय पत्र डाले हुए रहे। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधियों को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। ---------- पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बैठक जिला पंचायत सभागार के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। किसी प्रकार की घटना न हो सके। बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हो गई। इससे पहले जिला पंचायत सदस्यों को परिचय पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों के साथ आए प्रतिनिधि इधर-उधर भटकते नजर आए। पुलिस फोर्स पूरे समय अलर्ट मोड पर रहे।