Pilibhit News: खिलाड़ियों की मांग का डीएम ने लिया संज्ञान, बरेली से पहुंची टीम
Pilibhit News: चंदिया हजारा के खिलाड़ियों ने स्टेडियम बनाने की रखी थी मांगखिलाड़ियों की मांग का डीएम ने लिया संज्ञान, बरेली से पहुंची टीमखिलाड़ियों की मांग का डीएम ने ल
Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। गांव के दौरे पर पहुंचे डीएम से चंदिया हजारा के खिलाड़ियों ने खेले कूद के पर्याप्त संसाधन दिलाने और मैदान में जलभराव की समस्या रखी। डीएम के स्टेडियम बनवाने के आश्वासन के बाद बरेली से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने मैदान की नापजोख की। स्टेडियम बनने की कवायद शुरु होने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में लंबा चौड़ा फुटबाल मैदान मौजूद है। गांव की फुटबाल टीम के अलावा अन्य युवा इस मैदान में अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हैं। बाढ़ के दौरान मैदान में पानी भरने से समस्या खड़ी हो जाती है।
बीते सोमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव चंदिया हजारा के दौरे पर गए थे। इस दौरान खिलाड़ी और युवाओं ने खेल मैदान की समस्या रखी और संसाधनों की कमी बताई। मैदान में पर्याप्त स्थान देखकर डीएम ने वहां संसाधनों से युक्त स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। डीएम के मांग को गंभीरता से लेने के बाद स्टेडियम बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है। शुक्रवार को बरेली से इंजीनियरों की एक टीम चंदिया हजारा पहुंची। टीम ने मैदान की चौहददी का नाप जोख कर रिपोर्ट तैयार की। जानकारी लगते ही दर्जनों युवा मैदान में पहुंच गए। उन्होंने उत्साह के साथ टीम का सहयोग किया। स्टेडियम बनने और खेल कूद के संसाधन मिलने के बाद क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।


