Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDispute Over Land Access Leads to Police Intervention in Barkheda
प्लाट से रास्ता निकालने को लेकर विवाद, डीजल छिड़कने का आरोप

प्लाट से रास्ता निकालने को लेकर विवाद, डीजल छिड़कने का आरोप

संक्षेप:

Pilibhit News - विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कीप्लाट से रास्ता निकालने को लेकर विवाद, डीजल छिड़कने का आरोपप्लाट से रास्ता निकालने को लेकर विवाद, डीजल छिड़कन

Jan 06, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बरखेड़ा। प्लाट से रास्ता निकालने का आरोप लगाते हुए दो पक्ष में विवाद हो गया। प्लाट स्वामी दूसरे पक्ष पर डीजल छिड़कने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गया। लेखपाल ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया है। मामला चर्चा में रहा। मोहल्ला इन्द्रीगंज गौटिया निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि उनका प्लाट खाली पड़ा हुआ है। इस प्लांट से कुछ लोग अवैध रूप से रास्ता बनाना चाहते हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया, तो वह लोग झगड़ा करने पर आमदा हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पर डीजल छिडकर मारने की कोशिश की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसी तरह चुंगल से बचकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि उसने इससे पहले तहसील पहुंचकर मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को भी दी थी। मगर लेखपाल ने टालमटोल कर दी। पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। हालांकि दोपहर बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया। पीड़ित ने बताया कि थाने में ही उसके डीजल से भीगे कपड़े बदलवाये गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के नाम पते दर्ज कर दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीजल छिड़कने की उन्हें जानकारी नहीं है। ... और लेखपाल थाना दिवस की तारीख देकर लौट गए पीड़ित ने तहसील पहुंचकर लेखपाल शैलेंद्र गंगवार को मामले से अवगत कराया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश करने के बजाय पीड़ित को ही डरा धमका दिया। थाने मे ही पीड़ित को धमकाते हुए बोले, शनिवार को थाना दिवस में आना। तभी मौके पर पहुँचकर पैमाइश की जाएगी। अगर ग्राम समाज की जमीन तुम्हारे पास निकली, तो मैं खुद बुलडोजर चलवा दूंगा। जबकि पीड़ित ने कहा कि अगर सरकारी जमीन उसके पास निकली, तो वह खुद बना मकान तोड़ लेगा।