Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में वार्ता रही बेनतीजा
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में युवा जागृति परिषद और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के बीच मेले के आयोजन को लेकर वार्ता हुई, लेकिन यह बेनतीजा रही। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। तय हुआ कि युवा जागृति परिषद 14 को जुलूस निकालेगी।

Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद (रजि) के पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप तिवारी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को आमने सामने बिठा कर मेला लगाने के मुद्दे पर सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य व एसडीएम श्रद्धा सिंह ने सहमति को लेकर वार्ता कराई। पर वार्ता बेनतीजा रही। मेला लगाने के लिए उपयुक्त स्थान को लेकर कई तरह से चर्चा की गई। पर बात नहीं बन सकी। दोनों ही तरफ से कई तर्क रखे गए। तय हुआ कि युवा जागृति परिषद की तरफ से 14 को जुलूस निकाला जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकल सका है।


