
दियोरिया में हुई लूट का दो माह बाद भी खुलासा नहीं
Pilibhit News - दियोराजपुर में 24 जुलाई की रात को गृहस्वामी भगवान दास को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट की। लूट में सोने और चांदी के आभूषण और नकदी शामिल हैं। दो महीने बीतने के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं...
दियोराजपुर में 24 जुलाई की रात में गृहस्वामी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर हुई लूट की घटन का दियोरिया पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। पीड़ित ने घटन के खुलासे की मांग की है। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की लेकिन पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिल सका। घटना के लगभग दो माह बीतने के बाद भी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियोराजपुर निवासी भगवान दास के घर में रात लगभग एक बजे जीने के सहारे घर में घुसकर सोने का हार,झुमका,टीका,दो जोड़ी चांदी की पायल, पांच हजार रुपए की नकदी लूट ले गए थे।

आहट पाकर भगवान दास जाग गया था। इस पर उसको बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। गृहस्वामी को गांव के बाहर ले जाकर बदमाशों ने छोड़ दिया था। घटना के बाद एसपी और एएसपी ने मौका मुआयना किया था। घटन को दो माह बीतने के बाद भी खुलासा न होने पर दियोरिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं,जल्द घटना का वर्कआउट करने के निर्देश दियोरिया पुलिस को दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




