आभा आईडी से डिजिटल होंगे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड

Apr 08, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरूआभा आईडी से डिजिटल होंगे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्डआभा आईडी से डिजिटल होंगे मरीज

आभा आईडी से डिजिटल होंगे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों का डिजिटलीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मरीजों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस पहल के तहत प्रत्येक मरीज की आभा आईडी बनाई जा रही है, जिसे आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक किया जा रहा है। इससे मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड जीवनभर सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को इलाज के दौरान जरूरी जानकारी तुरंत मिल सकेगी। महाविद्यालय के डॉ. पायस राज वर्मा ने इस संबंध में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के प्रभावी संचालन की जानकारी हासिल की।

अस्पताल में अब ई-हॉस्पिटल नेक्स्टजेन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से मरीजों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। वहीं, आरोग्य सेतु, आभा ऐप और एकेए केयर ऐप जैसे मोबाइल एप के जरिए भी घर बैठे पंजीकरण किया जा सकता है। अस्पताल परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी मरीज आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।