ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतहोली के दिन पूरनपुर पहुंचे डीआईजी, परखी व्यवस्था

होली के दिन पूरनपुर पहुंचे डीआईजी, परखी व्यवस्था

त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईजी पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार...

होली के दिन पूरनपुर पहुंचे डीआईजी, परखी व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 23 Mar 2019 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईजी पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने को कहा। होली पर्व को लेकर कोतवाली पुलिस ने पहले ही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर ली थी।

आईटीबी के जवानों के साथ नगर और देहात क्षेत्र में भी पुलिस ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च किया था। गुरुवार को जब रंगो से लोग सराबोर हो रहे थे। जमकर धमाल मचाया जा रहा था। इस दौरान डीआईजी राजेश कुमार पांडेय अपने अमले के साथ पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने पकड़िया चौराहे से मेन मार्केट और सीमेंट रोड का घूमकर जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्थाएं देखी और अधिक चौकसी बरतने को कहा। भ्रमण के दौरान डीआईजी ने लोगों से होली पर्व को आपसी सोहार्द और मिलजुलकर मनाने को कहा। उनके साथ एसपी मनोज सोनकर, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ कमल सिंह, पूरनपुर कोतवाल केके तिवारी, आरके कश्यप, विजयपाल विक्की सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें