Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDhanteras Shopping Boom GST Relief Sparks Festive Spending
धनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशियां

धनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशियां

संक्षेप:

Pilibhit News - जीएसटी में राहत मिलने से कार और बाइक स्कूटी का बाजार बढ़ाधनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशियांधनतेरस पर धनवर्षा से खिल उठीं त्योहार की खुशि

Oct 19, 2025 02:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत, हिटी। जीएसटी के स्लैब में मिली राहत से धनतेरस का बाजार चहक उठा। करीब 55 करोड़ से अधिक के कारोबार ने त्योहारी सीजन में मार्केट और कारोबारियों को बूस्टर डोज दी है। गांव से लेकर देहात और तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक पर जमकर खरीदारी हुई। सर्वाधिक दोपहिया और कार बाजार को जीएसटी से मिली राहत का असर देखा गया। सर्राफा कारोबारियों से लेकर आटोमोबाइल और कपड़ा व बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार तक के आंकड़ें मजबूत होते गए। उत्साहित लोगों की भीड़ के कारण बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, मझोला, अमरिया, जहानाबाद, बरखेड़ा, न्यूरिया क्षेत्रों में लोगों ने धनतेरस पर शुभ मूहुर्त में खरीदारी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धनतेरस का बाजार दोपहर से लेकर रात तक गरमाया रहा। गांव देहात से लेकर तहसील और शहर में जमकर लोगों ने खरीदारी की। इससे बाजार को बूस्टर डोज मिली। सर्राफा कारोबारियों से लेकर आटोमोबाइल और कपड़ा व बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार तक में रौनक रही। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन व सीए संजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार पर जीएसटी स्लैब कम होने का बहुत सकारात्मक प्रभाव रहा है। हर वर्ग ने खरीदारी की। झिझक थी पर मुहूर्त का रहा ख्याल दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि धनतेरस पर सोने-चांदी के दामों को लेकर आभूषणों की खरीदारी में एक झिझक रही पर फिर भी लोगों ने शगुन किया। जिन घरों में मांगलिक कार्य होने हैं उन्होंने एक पंथ दो काज किए। बाइक से लेकर कार और अन्य शोरूम, बर्तन की दुकाने भी ग्राहकों से लकदक रहीं। रात तक अच्छा कारोबार होने के रुझान रहे। एसयूवी कारों की भी खूब हुई बिक्री लोगों ने अपने निजी वाहनों को लेकर अधिक वरीयता दी। जीएसटी की स्लैब घटने से अबकी बार वाहनों की जमकर खरीदारी रही। पुराने मॉडल की कार को बाय-बाय कहा गया तो किसी ने दो से चार पहिया वाहन की सवारी करने का निर्णय किया। इस दौरान कारों की जमकर बिक्री हुई। जिले में भर में छोटी और बड़ी फ्रेंचाइजी वाले शोरूम से सौ कारें बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने धनतेरस पर दिल खोलकर चार पहिया पर खर्च किया। ड्राइ फ्रूट्स व मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ धनतेरस पर ड्राई फ्रूट के साथ मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ रही। लोगों ने खरीदारी कर दुकानदारों पर जमकर धन की वर्षा की। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखी। पकवान बनाने के लिए त्योहार पर खरीदारी की गई। मोबाइल की दुकानों में भी सुबह से शाम तक रही भीड़ जो लोग की पैड वाले मोबाइल चला रहे थे। अबकी बार उन्होंने ने भी एंड्रायड फोन की दिलचस्पी को पूरा किया। साथ ही एंड्रायड चला रहे युवाओं ने कीमती आई फोन की खरीदारी की। शहर के हर मोबाइल शॉप पर पूरे दिन गहमागहमी रही। यही नहीं मोबाइल से जुड़ी अन्य एसेसरीज भी जमकर कर खरीदी गई। देहात क्षेत्र में एड्रायड और शहरी क्षेत्र में इस बार आई फोन की सर्वाधिक खरीदारी की गई। सजावटी सामान खरीदा गया धनतेरस पर खरीदारी करने घरों से निकले लोगों ने आंगन को सजाने-संवारने के लिए किसी ने कंडील तो किसी ने लाइटिंग वाली झालर आदि को खरीदा। लोगों ने सोना-चांदी, बर्तन और उपयोगी सामान के साथ दीपावली पर पूजन व घरों की सजावट का सामान भी खरीदा। दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की। खीले-खिलौने भी खरीदे गए। बिलसंडा में धनतेरस पर बाजार में रौनक बिलसंडा। धनतेरस के दिन सुबह से ही छाए बदरा व्यापारियों के लिये परेशानी का सबब बन गए। दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई तो व्यापारियों का कलेजा धड़क उठा। बाजार दुल्हन की तरह सजा संवरा नजर आया। बाइक शोरूम, सराफा व बर्तन की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। प्रमुख बर्तन व्यापारी गगन गुप्ता बोले कि त्योहारों पर लोगों में उत्साह दिखा। गन्ना और धान की फसल तैयार है जिले में धान की फसल का रेट हाल ही में किसानों को मिला है। साथ ही गन्ने का सीजन भी है। फसलों से उत्साहित किसान ने भी देहात से लेकर शहर तक की बाजार में खरीदारी की। यही वजह रही कि दिल खोल कर की गई खरीदारी से बाजार गुनगुनाता रहा। बाजार में शाम के समय जाम शाम के समय बाजार में जब खरीददारी के लिये उमड़ी भीड़ तो मुख्य बाजार में जाम की समस्या बन गयी। लोगों ने बाइकें सड़क किनारे खड़ी कर दी थी, इसकी वजह से कई बार जाम की स्थितियां बनीं। पर यातायात पुलिस समेत अन्य कर्मियों ने निगाह रखी। इलेक्ट्रिक स्कूटी भी रही डिमांड दोपहिया वाहन में स्कूटी से अलहदा इलेक्ट्रिक स्कूटी अधिक डिमांड में रही। बाइक की खरीद तो हुई पर लोग स्कूटी व इलेक्ट्रिक उत्पाद को ज्यादा प्राथमिकता देते दिखाई दिए। जिले भर में मन पसंद बाइक और स्कूटी लेने वालों में एक आंकड़ें के मुताबिक करीब एक हजार दो पहिया वाहन की बिक्री भी हुई है। 00 जिले में 61 रजिस्ट्री कराई गई धनतेरस को शुभ माना जाता है।यही वजह है कि जिले में पूरनपुर बीसलपुर और सदर में कुल 61 रजिस्ट्री हुई। एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि करीब 62 लाख रुपये की अनुमानित आय हुई है। 00 धनतेरस की खरीददारी को उमडी भीड़ भारी भीड और वाहनों के चलते अस्त व्यस्त दिखी ट्रेफिक व्यवस्था, लगता रहा जाम फोटो : 32 और 33- धनतेरस पर भीड के चलते लगा जाम पूरनपुर, संवाददाता। धनतेरस पर्व पर शनिवार को बाजारों में खरीददारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सर्राफा बाजार से लेकर मुख्य मार्गों तक लोगों की आवाजाही से बाजार खचाखच भरे रहे। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, वाहन और आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम तक खरीदारी का दौर जारी रहा। त्योहार पर धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और गाड़ियां खरीदीं। वहीं भीड़ बढ़ने से नगर पालिका चौराहा, कोतवाली रोड और स्टेशन रोड पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि कई बार जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाजार की रौनक देखकर व्यापारी खुश थे लेकिन सोना और चांदी के भाव अधिक होने से कम ही खरीद होने की बात कही जा रही है। उधर, खरीदारी को निकले लोग जाम और पार्किंग की अव्यवस्था से परेशान भी रहे।