Devotees Eagerly Begin New Year 2025 at Religious Sites पूर्णागिरि को रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था, गूंजे उद्घोष, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDevotees Eagerly Begin New Year 2025 at Religious Sites

पूर्णागिरि को रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था, गूंजे उद्घोष

Pilibhit News - नए साल 2025 की शुरुआत करने के लिए लोग धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए उत्साहित हैं। पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा से बड़ी संख्या में लोग मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। भक्तों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 31 Dec 2024 12:33 AM
share Share
Follow Us on
पूर्णागिरि को रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था, गूंजे उद्घोष

धार्मिक स्थलों पर जाकर नए साल 2025 की शुरूआत करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरनपुर क्षेत्र के लोगों का मां पूर्णागिरी के दरबार में हाजिरी लगाने को पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को गांव सिरसा से बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए। इस दौरान मां के उदघोष गूंजते रहे। हर वर्ष की तरह इस बार भी तमाम लोग नए वर्ष की शुरूआत धार्मिक स्थलों पर जाकर देवी-देवताओं के आर्शीवाद से करने की तैयारी में जुट गए हैं। किसी ने नैमिष, हरिद्धार तो किसी ने मां पूर्णागिरी आदि स्थालों पर जाने की तैयारी कर ली है। अधिकांश लोग मां पूर्णागिरि दरबार के लिए निकल पड़े हैं। सोमवार को पूरनपुर के गांव सिरसा से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इससे पहले जत्थे में शामिल भक्तों ने गांव के देवीस्थान सहित मंदिरों पर पूजा-अर्चना की। ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ पदयात्रियों को गांव के बाहर तक बड़ी संख्या में महिलाआओं और पुरुषों ने विदाई दी। सफल यात्रा के लिए माता रानी से प्रार्थना की। इस दौरान माता रानी के उदघोष गूंजते रहे। जत्थे में शामिल भक्त मां के भजनों पर झूमते और गाते हुए चल रहे थे। नगर में पहुंचे इस जत्थे में शामिल भक्तों का कई जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पदयात्रियों के इस जत्थे में दो सौ से अधिक महिलाएं व पुरुष शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।