धर्मापुर से श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि धाम रवाना

Mar 17, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर के धर्मापुर गांव से श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु शिव मंदिर पर एकत्र होकर पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा शुरू की। यह जत्था पिछले 26 वर्षों से हर साल माता के दर्शन के लिए जाता है।

धर्मापुर से श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि धाम रवाना

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव धर्मापुर से सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था माता पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए पूर्णागिरि धाम रवाना हुआ। श्रद्धालु गांव के शिव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने गांव के बाहर तक श्रद्धालुओं के जत्थे को विदा किया। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जत्था बीते 26 वर्षों से हर साल माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जाता है। इस दौरान बाबा पुत्तुदास, रवि, मोनू कुशवाहा, संजय कुमार आर्य, मनोहर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।