कंपोजिट स्कूल में घुसकर शरारती तत्वों ने तोडे झूले
संक्षेप: Pilibhit News - शिक्षक ने कार्रवाई को लेकर कोतवाली में दी तहरीरकंपोजिट स्कूल में घुसकर शरारती तत्वों ने तोडे झूलेकंपोजिट स्कूल में घुसकर शरारती तत्वों ने तोडे झूलेकंप
पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया। भोर से ही मां भगवती के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहीं। मां के चरणों में नमन करते हुए भक्तों ने मनौतियां मांगी और हवन पूजन भी किया। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि यश वैभव के लिए कामना की। जिले में मां यशवंतरी देवी मंदिर में भोर में पांच बजे से भक्तों रेला रहा। देवी भजन कीर्तन के धुनों के बीच लोगों की कतार रही। नगर के देवी मंदिरों में खास तौर पर पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। मंदिरों में मां भगवती की आरती के समय माहौल के कारण जय माता के जयकारे लगते रहे। भक्तों ने सुबह से लंबी कतार लगाकर दर्शन किए। वहीं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर अमरिया और बीसलपुर में भी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। महिलाएं व कन्याएं पारंपरिक परिधान पहनकर समूह में माता के भजन गाती नजर आईं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मंदिरों और प्रमुख पूजा स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रखा। निकाय ने मंदिरों के आसपास सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर मां की कृपा से जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आती है। पूरे जनपद में नवरात्र का उत्साह देखते ही बन रहा है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों से घरों तक घंटा घड़ियाल बजते रहे। भक्ति में माहौल के बीच मां शेरावाली के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती रही। शारदीय नवरात्र पर लगातार मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना चल रही है। 00 ढोलक की थाप पर गए छंद शहर के निरंजनकुंज स्थित मां जगत जननी महामातेश्वरी मंदिर में भी विशेष पूजन सुबह से किया गया। अपराहन बाद माता रानी के छंद गाए गए। महिलाओं ने उत्साह के साथ छंद गए और मां के अलौकिक स्वरूप को नमन किया। शाम को विधिवत पूजन अर्चन के उपरांत आरती का आयोजन किया गया। उपरांत प्रसाद का भी वितरण हुआ। ढोलक की थाप पर मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप को नमन किया गया। अनीता जोशी,आनंदी जोशी, सुमन पाण्डेय, मीनू सक्सेना ,राजेश्वरी पाठक, आकांशा पुरोहित, आरंभिका, विनीता मिश्रा ,निधि मिश्रा, कुमकुम अग्रवाल, मेघा छेत्रिय, विनीता रानी आदि रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




