डीएम ने पावर ग्रिड के डीजीएम को लिखा पत्र
Pilibhit News - देवहा नदी के तेज बहाव से पावर ग्रिड के टावर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बरेली में पावर ग्रिड के डीजीएम को पत्र लिखा है। एसडीएम ने बिजली विभाग से रिपोर्ट ली, जिसमें बताया गया कि पावर...

देवहा नदी के पानी के बहाव की चपेट में आने से पावर ग्रिड के टावर क्षतिग्रस्त होने के मामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बरेली में पावर ग्रिड के डीजीएम को पत्र लिख दिया है। वहीं, एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी। बताया गया कि पावर ग्रिड के टावर से जिले में आपूर्ति का कोई ताल्लुक नहीं है। बीसलपुर क्षेत्र के मुसेली और बरेली के भुता के पास स्थित पावर ग्रिड की लाइन का टावर तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी होने के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एसडीएम नागेंद्र पांडे से रिपोर्ट ली।
बताया गया कि बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि पावर ग्रिड से संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला है। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचने का प्रयास किया पर देवहा नदी की बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली में पावर ग्रिड के डीजीएम अजय गोला से बात हुई है। अभी मरम्मत कार्य नहीं हो पाएगा। पानी का बहाव कम होने पर इसे सही करने को टीम पहुंचेगी। मामले में अवगत कराते हुए एक पत्र पावर ग्रिड के अधिकारियों को भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




