Pilibhit News: हाईवे पर गड्ढों से हादसे का खतरा
Pilibhit News: जहानाबाद में सितारगंज बरेली हाईवे पर अप्सरा पुल खस्ताहाल है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल पर बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

Pilibhit News: जहानाबाद। सितारगंज बरेली हाईवे पर स्थित जहानाबाद पीलीभीत मार्ग खस्ताहाल में है। ब्रिटिश कालीन समय में बने अप्सरा पुल पर बार-बार मरम्मत होने के बाद भी पुल पर भारी गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से वाहनों का निकलना दूभर है। लगातार हादसों का खतरा रहता है। जहानाबाद से पीलीभीत की तरफ बालपुर गांव के पास भारी गड्ढा होने के कारण अनेकों बार वाहन पलट चुके हैं। गनीमत है की कोई हताहत नहीं हुआ और इसी कारण इस स्थान पर मरम्मत कार्य विभाग द्वारा नहीं कराया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की जिम्मेदार अधिकारी घटना का इंतजार कर रहे हैं।
सितारगंज बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग वर्तमान में इतना क्षतिग्रस्त और गड्ढा युक्त हो गया है। गड्डों के कारण बरसात में पानी भर जाने से और भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां अप्सरा नदी का पुल अपनी अंतिम अवस्था में दिख रहा है। पर जिम्मेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों के कारण दरारें पड़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर उछाल युक्त हो गया है।


